नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर छापेमारी के लिए पहुंच गई। बताया जा रहा कि छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी कर सकती है।
इस छापेमारी के कुछ ही घंटे पहले मुंबई की अदालत ने राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि अभी इस मामले में और जांच का होना और सबूतों का मिलना बाकी है, जिसके लिए उन्हें समय चाहिए. इसलिए कोर्ट ने राज के सहयोगी रेयान थोर्पे को भी हिरासत रखने का फैसला सुनाया। आपको बता दें कि फरवरी 2021 में सामने आए इस केस में अब तक राज कुंद्रा सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुंबई पुलिस ने कोर्ट से राज कुंद्रा को सात दिन और पुलिस हिरासत में रखने की मांग की थी।
राज कुंद्रा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में कुंद्रा को 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। सामने आ रही जानकारी की मानें तों राज कुंद्रा की एप हॉट शॉट पर पोर्न फिल्में बनाने के लिए हर दनि एक नया वॉट्स एप ग्रुप बनाया जाता था। वहीं दूसरी तरफ राज कुंद्रा अपने इस बजिनेस में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे थे।
2009 में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिक बने थे. इसके बाद 2013 में उन पर आईपीएल में सट्टेबाजी करने का आरोप लगाया गया था। इस केस में राजस्थान रॉयल्स के श्री संत सहित 3 अन्य खिलाड़ियों को भी गिरफ्तार किया गया था. जबकि राज से दिल्ली पुलिस ने करीब 10 घंटों तक पूछताछ की।


More Stories
द्वारका सेक्टर-9 में चलती डीटीसी बस में लगी भीषण आग
नजफगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन ‘चक्र’ में दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, 25 वाहन चोर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹70 करोड़ के साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़
LIC बीमा सखी योजना: महिलाओं को हर महीने 7,000 रुपये कमाने का सुनहरा मौका!
15 हजार रुपये के लालच में महिलाओं ने मुंडवा लिया सिर!