सीएए और एनआरसी देश के मुसलमानों के खिलाफ नही- मोहन भागवत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएए और एनआरसी देश के मुसलमानों के खिलाफ नही- मोहन भागवत

-आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एनआरसी और सीएए पर दिया मुसलमानों को भरोसा, कहा- निभा रहे हैं विभाजन के समय किया गया वादा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/असम/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संशोधित नागरिकता कानून यानी सीएए को लेकर देश के मुसलमानों को भरोसा देते हुए कहा है कि उन्हें इससे कोई नुकसान नहीं होगा। आरएसएस प्रमुख ने यह भी कहा है कि अल्पसंख्यकों को लेकर विभाजन के समय जो वादा किया गया था, भारत उसका पालन कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया। भागवत ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद या लोकतंत्र भारत को दुनिया से सीखने की जरूरत नहीं है।
                   गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा, सीएए किसी भारत के नागरिक के विरुद्ध बनाया हुआ कानून नहीं है। भारत के नागरिक मुसलमान को सीएए से कुछ नुकसान नहीं पहुंचेगा। विभाजन के बाद एक आश्वासन दिया गया कि हम अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता करेंगे। हम आजतक उसका पालन कर रहे हैं। पाकिस्तान ने नहीं किया।’’
                   भागवत ने कहा, ’’हमें धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद या लोकतंत्र दुनिया से सीखने की आवश्यकता नहीं है। यह हमारी परंपरा और खून में रहा है। हमारे देश ने इसे लागू किया और जीवित रखा।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox