
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/असम/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संशोधित नागरिकता कानून यानी सीएए को लेकर देश के मुसलमानों को भरोसा देते हुए कहा है कि उन्हें इससे कोई नुकसान नहीं होगा। आरएसएस प्रमुख ने यह भी कहा है कि अल्पसंख्यकों को लेकर विभाजन के समय जो वादा किया गया था, भारत उसका पालन कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया। भागवत ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद या लोकतंत्र भारत को दुनिया से सीखने की जरूरत नहीं है।
गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा, सीएए किसी भारत के नागरिक के विरुद्ध बनाया हुआ कानून नहीं है। भारत के नागरिक मुसलमान को सीएए से कुछ नुकसान नहीं पहुंचेगा। विभाजन के बाद एक आश्वासन दिया गया कि हम अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता करेंगे। हम आजतक उसका पालन कर रहे हैं। पाकिस्तान ने नहीं किया।’’
भागवत ने कहा, ’’हमें धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद या लोकतंत्र दुनिया से सीखने की आवश्यकता नहीं है। यह हमारी परंपरा और खून में रहा है। हमारे देश ने इसे लागू किया और जीवित रखा।’’





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।