केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की मांगों को लेकर रक्षा राज्य मंत्री से मिला एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की मांगों को लेकर रक्षा राज्य मंत्री से मिला एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल

कॉनफैडरेसन आफ़ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की राजयमंत्री से बात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक खुशगवार बरसाती मौसम के माहौल में कॉनफैडरेसन आफ़ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 5 सदस्याय प्रतिनिधिमंडल ने एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भलाई से संबंधित मुद्दों को लेकर रक्षा राज्यमंत्री श्री अजय भट्ट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
                          मुलाकात के दौरान महासचिव ने अपनी नाराज़गी जताई कि सेना के जवानों व उनके परिवारों के लिए झण्डा दिवस, सैनिक स्कूल, सैनिक कल्याण बोर्ड, पैंशन, वन रैंक वन पेंशन, मिलिट्री सर्विस पे व अन्य सुविधाओं से लैस है तो फिर 20 लाख पैरा मिलिट्री जवानों के परिवारों के लिए अर्धसैना झण्डा दिवस, राज्य की राजधानियों में अर्धसैनिक स्कूल, राज्यों में अर्धसेनिक कल्याण बोर्ड, पैरामिलिट्री सर्विस पे, जवानों को पैंशन, वन रैंक वन पेंशन व अन्य सुविधाएं सरकार क्यों नहीं दे रही है।
                     जयेंद्र सिंह राणा ने माननीय रक्षा राज्य मंत्री जी से निवेदन किया कि हमारे कल्याणार्थ मुद्दों को लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के संज्ञान में लाएं ताकि सरहदी चौकीदारों की पुनः पैंशन बहाली का ऐलान 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से करे जैसा कि भारतीय सेना के लिए वन रैंक वन पेंशन की घोषणा की थी। आइपीएस अधिकारियों के बजाय कैडर आफिसर्स को डीजी बनाया जोकि जवानों के कठिनाइयों एवं भलाई संबंधित मुद्दों को बेहतर तरीके से जानते हैं।
                     कोषाध्यक्ष वीएस कदम ने रक्षा राज्यमंत्री जी को याद दिलाया कि 13 दिसंबर 2001 पाक आतंकी हमले से देश की संसद को सीआरपीएफ के जवानों ने बचाया था फिर जवानों से क्या गलती हुई कि सरकार ने इनाम देने के बजाय 2004 में जवानों की पैंशन ही बंद कर दी। आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा व 2024 के आम चुनावों में उपरोक्त 20 लाख पैरामिलिट्री फोर्स के परिवार एक निर्णायक भूमिका निभाएंगे। सरकार भूल रही है कि चुनावों को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने में बूथ लेवल पर इन्हीं सुरक्षा बलों की तैनाती होती है। बार बार माननीय गृह मंत्री जी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी से पुर्व अर्धसैनिकों के प्रतिनिधि मंडल मिलने वास्ते गुहार लगाई गई लेकिन आज तक बुलावा नहीं आया, एक चिंतनीय विषय।
                    कार्डिनेटर तारादत्त शर्मा ने उम्मीद जताई कि माननीय रक्षा राज्यमंत्री  के माध्यम से उपरोक्त मसलों को लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाएंगे। कॉनफैडरेसन की ओर से मंत्री जी को फुलों का गुलदस्ता भेंट किया इस उम्मीद के साथ सरकार सरहदों के वास्तविक चौकीदारों को पुनः पैंशन बहाली का बौन्नजा घोषित करें। महासचिव श्री सिंह ने बताया कि बातचीत काफी खुशनुमा माहौल में हुई हैं, अब देखना यह है कि इसके नतीजे कैसे रहते है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox