त्रिकोणिय प्यार में की युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

त्रिकोणिय प्यार में की युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

-एएटीएस द्वारका ने 6 धंटे में सुलझाया युवक की हत्या का मामला, खून से सना चाकू बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पंखा रोड़ पर एक युवक की चाकू घोपकर हुई हत्या का मामला एएटीएस द्वारका टीम ने मांत्र 6 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का मकसद त्रिकोणीय प्यार का मामला था जिसमें दोनो युवकों में कई दिनों से नोंकझोंक चल रही थी। पुलिस ने आरोपी से एक बटनदार चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                        इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला के अतिरिक्त डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि 18 जुलाई को बिंदापुर थाना स्थ्ति कंट्रोल रूम से पंखा रोड़, उत्तमनगर में एक लड़के की हत्या की सूचना मिली थी जिसपर अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने निरिक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई विकास, एएसआई संजय, सीटी संदीप, सीटी इंदरपाल और सीटी मनीष की एक टीम का गठन किया और मामले को सुलझाने व आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने मौके पर पंहुच कर घटना स्थल का मुआयना किया और पाया कि एक युवक को चाकू लगा है। जिसकी पहचान आकाश पुत्र सुनील निवासी जे जे कालोनी, पंखा रोड़ उत्तमनगर के रूप में हुई। मृतक फिलहाल द्वारका सेक्टर रह रहा था और कभी-कभी अपनी दादी से मिलने जेजे कालोनी द्वारका आता था। वारदात के दिन भी मृतक अपनी दादी से मिलने आया था लेकिन पंखा रोड़ पर एक युवक ने उसे चाकू मार दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच में पाया कि झमेला नाम के युवक ने उसे चाकू मारा है और वह फरार हो चुका है। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहित उर्फ झामेला पुत्र बंटी निवासी ए-594, जे जे कॉलोनी, पंखा रोड, उत्तम नगर दिल्ली को मिली सूचना पर पकड़ लिया और आगे की जांच के लिए जनकपुरी पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता है और मृतक आकाश भी करता था। जिसे लेकर कई बार उनका झगड़ा हो चुका था। जिसे देखते हुए उसने आकाश को मारने की योजना बनाई और एक बटनदार चाकू खरीदा। इसके बाद उसने पंखा रोड़ गंदा नाला पर आकाश का पीछा किया और उसे चाकू घोंप कर मार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी  नौंवी तक पढ़ा है और अपनी मां व बड़े भाई कें साथ रहता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह मालूम करने की कोशिश कर रही है कि वह किसी और मामले में तो शामिल नही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox