

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्थानीय अग्रसेन भवन में जिला प्रशासन, हिसार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद्, वीर शाखा, हिसार को कोविड के दौरान कोविड मरीजों की सेवा के लिए सम्मानित किया गया। उप मंडल अधिकारी जगदीप सिंह ने वीर शाखा, हिसार की तरफ से कार्यक्रम में उपस्थित शाखा सलाहकार मदन लाल यादव और कोषाध्यक्ष चंद्रभान चोपड़ा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। गौरतलब है कि शाखा सदस्यों ने तीन कोविड केंद्रों में कोविड मरीजों के लिए गर्म दूध तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की थी। शाखा अध्यक्ष डॉ सतीश वर्मा ने प्रोत्साहन के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शाखा संरक्षक महिपाल यादव ने कहा कि शाखा अपनी सेवाओं को आगे भी जारी रखेंगी।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!