वीर शाखा, हिसार ने मनाया विश्व योग दिवस, योग साधकों को दिए सकोरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वीर शाखा, हिसार ने मनाया विश्व योग दिवस, योग साधकों को दिए सकोरे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत विकास परिषद्, वीर शाखा, हिसार द्वारा सैक्टर 13 के दुर्गा मंदिर पार्क में चल रहे चार दिवसीय योग शिविर का आज विश्व योग दिवस के अवसर पर समापन हुआ। शहर के सुप्रसिद्ध योगाचार्य श्री संतोष शास्त्री जी ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। उन्होनें बताया कि योग, ध्यान और प्राणायाम से हम शरीर को  बिमारियों से बचा सकते हैं और निरोग, प्रसन्नचित्त जीवन जी सकते हैं। वीर शाखा, हिसार के अध्यक्ष डॉ सतीश वर्मा ने विश्व योग दिवस और निर्जला एकादशी पर सभी योग साधकों का स्वागत किया । शाखा संरक्षक महिपाल यादव ने वीर शाखा, हिसार द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया। शिविर के समापन अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित पार्षद अमित ग्रोवर ने योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी तथा डाबड़ा चैक से आधार हस्पताल तक सड़क के दोनों किनारों पर वृक्षारोपण में वीर शाखा से सहयोग की अपील की। पौधारोपण संयोजक डॉ आत्मप्रकाश ने इस अभियान में शामिल होने की स्वीकृति दी।
                      निर्जला एकादशी और विश्व योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद्, वीर शाखा, हिसार के सदस्यों ने पार्क में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे भरकर रखे। पक्षियों के लिए दाना पानी प्रकल्प के प्रांतीय संयोजक मदन लाल यादव ने कहा कि मूक पक्षियों के लिए पानी का प्रबन्ध करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होनें बताया कि वीर शाखा,  हिसार द्वारा सैक्टर 13 के दुर्गा मंदिर पार्क में पिछले 5 वर्षों से लगातार पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों और योग शिविर में भाग लेने वालों को पानी के सकोरे और फलों का प्रशाद वितरित किया गया। समापन अवसर पर सचिव विजय चावला, चंद्रभान चोपड़ा, डॉ सुमन यादव, चंद्रभान वर्मा, जगत पाल शास्त्री, राकेश शर्मा, डॉ हर्ष मल्हा, डॉ आत्मप्रकाश सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox