पश्चिमी बंगाल में भाजपा में टूट की आशंका बढ़ी, टीएमसी ने किया कई भाजपा विधायकों के संपर्क में होने का दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी बंगाल में भाजपा में टूट की आशंका बढ़ी, टीएमसी ने किया कई भाजपा विधायकों के संपर्क में होने का दावा

-राज्यपाल के साथ हुई बैठक में भाजपा के 24 विधायक रहे नदारद, अटकलों का बाजार गर्म

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कोलकाता/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी बंगाल में हो रही हिंसा व बलात्कार के मुद्दे पर सोमवार को बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी व राज्यपाल जगदीप धनखड़ की बैठक में भाजपा के 24 विधायक नदारद रहे। जिसकारण बंगाल में चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। हालांकि बंगाल में पहले ही भाजपा के कई विधायक घर वापसी का नारा देकर टीएमसी में शामिल हो रहे है। जिसे देखते हुए अब बंगाल में भाजपा में टूट की आशंका बढ़ गई है। वहीं टीएमसी के इस दावे के बाद की भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में है ने इस आशंका को और बल दे दिया है। यहां बता दें कि बंगाल में भाजपा के 74 विधायक है और उनमें से सिर्फ 50 विधायक ही सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलने पंहुचे थे।
                     बंगाल सरकार में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और भाजपा नेताओं की बैठक का उद्देश्य बंगाल में हो रही कई अनुचित घटनाओं की जानकारी राज्यपाल जगदीप धनखड़ को देना था। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करना था। लेकिन इस बैठक में भाजपा के 74 में से 24 विधायक सुवेंदु अधिकारी के साथ नहीं आए। इस बात को लेकर अब राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ये वाकया ऐसे वक्त में हुआ है, जबकि तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए तमाम नेता अब टीएमसी में फिर से वापसी की ओर हैं। इस मामले के बाद एक वर्ग यह भी मान रहा है कि सभी भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी को नेता के तौर पर स्वीकार नहीं करना चाहते। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणाम में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं।
                          मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भगवा ब्रिगेड को झटका देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय अपने बेटे सुभ्रांशु रॉय के साथ शुक्रवार को टीएमसी में शामिल हो गए। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले मुकुल रॉय ने टीएमसी छोड़ भाजपा का दामन थामा था। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के कुछ और नेताओं के टीएमसी के संपर्क में होने की खबरें हैं। इन स्थितियों को देखते हुए ये कहा जा रहा है कि संभव है कि भाजपा के कई और विधायक जल्द ही तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा बन जाएं। हालांकि, भाजपा ने ऐसी किसी भी बगावत की खबरों को अफवाह करार दिया है, लेकिन सुवेंदु के साथ ना जाने वाले विधायकों की गैर हाजिरी पर पार्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
                       माना जा रहा है कि राजीव बनर्जी, दीपेंदु विश्वास समेत कई अन्य नेता भी मुकुल रॉय के पदचिन्हों पर चल सकते हैं। बता दें कि मुकुल रॉय भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और कृष्णानगर उत्तर सीट पर जीत हासिल की थी। पिछले हफ्ते वे फिर से भाजपा में शामिल हो गए। वहीं सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अगर मुकुल रॉय विधायक पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वह उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox