
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मानव कल्याण सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक योगेश शर्मा ने अपने जन्मदिन के शुभअवसर पर आज दिनांक 12 जून 2021 को नया रोशनपुरा गांव की चैपाल, नजफगढ़ परिसर में द्वितीय रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करके मनाया। यह शिविर लायन्स क्लब दिल्ली एवं क्लिफटन स्प्रिंग अस्पताल, नजफगढ़ के सहयोग से लगाया गया जिसमें नगर के गड़मान्य व्यक्तियों, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने शिरकत की।
शिविर में लगभग 50 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया व स्वास्थ्य की जांच करायी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान परशुराम सेवा दल के सभी सदस्यों एवं शिक्षाविद विनोद बंसल, अग्रसेन समाज से प्रदीप सिंघल, शालू सिंघल, ए पी एम सी चेयरमैन नजफगढ़ चेयरमैन नरेश शर्मा, आप नेत्री पूनम वर्मा, नवीन शौकीन, यशवन्त रोहिल्ला, संजीव शर्मा, रवि शर्मा, अखिलेश शर्मा, साहिल शर्मा, रूपा उपाध्याय, शोभा गुप्ता, बिन्टू कोरोलिया, राकेश बिष्ट एवं समस्त रोशनपुरा गांव वासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम समापन पर संस्था के संस्थापक योगेश शर्मा, अध्यक्ष भगतराम वत्स व सचिव अनुराधा सक्सेना ने सभी का धन्यवाद किया।






More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी