दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों की लिस्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों की लिस्ट

-तीनों नगर निगम में कौन होंगे भाजपा के नये चेहरे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली नगर निगम में कार्य व्यवस्था के लिए आंतरिक निर्वाचन के तहत भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए मेयर और डिप्टी मेयर सहित अन्य पदों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
                     गौरतलब है कि दिल्ली की तीनों नगर निगमों के महापौर एक ही दिन में बदल जाएंगे। महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले महापौर पद के चुनाव कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन की वजह से टलते आ रहे थे। अब चुनाव 16 जून को होने हैं। जिसे देखते हुए श्री गुप्ता ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तरी दिल्ली से राजा इकबाल सिंह, दक्षिणी दिल्ली से मुकेश सूर्यन और पूर्वी दिल्ली से श्याम सुंदर अग्रवाल  मेयर पद के लिए उम्मीदवार होंगें। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवारों में उत्तरी, दक्षिणी व पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए क्रमशः अर्चना दिलीप सिंह, पवन शर्मा और किरण वैध के नामों की घोषणा की गई है। शामिल हैं। इसके साथ ही तीनों नगर निगमों में स्थायी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के अलावा नेता सदन के नामों की भी घोषणा कर दी गई है।
                      प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा ट्वीट की गई लिस्ट के अनुसार, उत्तर, दक्षिण और पूर्व की स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार क्रमशः जोगी राम जैन, कर्नल (सेवानिवृत्त) बीके ओबरॉय और वीर सिंह पंवार हैं और वहीं विजय कुमार भगत (एनडीएमसी), पूनम भाटी हैं (एसडीएमसी) और दीपक मल्होत्रा (ईडीएमसी) को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है। सूची के अनुसार, नेता सदन के लिए घोषित उम्मीदवारों में छैल बिहारी गोस्वामी (एनडीएमसी), इंद्रजीत सेहरावत (एसडीएमसी) और सत्यपाल सिंह (ईडीएमसी) हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox