ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/सिद्धार्थ राव/- विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल परिसर में अलग अलग तरह के पौधे रखे गए। ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के डायरेक्टर  डॉ मनीश शर्मा द्वारा नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विश्वभर में लोगों को कुछ सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित व जागरूक करने से जुड़ा यह दिन बेहद खास दिन है। पर्यावरण को समर्पित इस दिन को पूरे विश्व में मनाया जाता है। उन्होंने एक कविता मुझे पैसा कमाने दो के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने का सन्देश भी दिया।
                           डॉ मनीश शर्मा ने कहा कि पेड़ ही हमें जीवन देते हैं और पेड़ों से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होता है। वृक्षारोपण केवल मानव जीवन के लिए ही नहीं बल्कि जीव-जंतुओं को भी खुशहाल बनाता है। उन्होंने कहा कि कहा कि आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ वातावरण दिया जा सके। इसलिए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ते हुए औद्योगिकरण, शहरीकरण, वाहनों में वृद्धि, ध्वनि व जल प्रदूषण आदि पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं। इसलिए यह आवश्यक हो गया है कि मनुष्य को आर्थिक उन्नति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक उन्नति का उद्देश्य बिना पर्यावरण के नुकसान के विकास की धारणा होनी चाहिए जिससे विकास की गति भी न रुके और प्राकृतिक संतुलन को भी बनाए रखा जा सके। यह तभी संभव हो सकेगा जब हर मनुष्य पर्यावरण की महत्ता को समझें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। ये हरे-भरे पेड़ पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जल, थल, वायु, अग्नि, आकाश इन्हीं पांच तत्वों से ही मनुष्य का जीवन है और जीवन समाप्त होने पर वह इन्हीं में विलिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए और उनकी देखभाल भी समय-समय पर करते रहना चाहिए। प्रकृति को बचाने के लिए सिर्फ अकेला व्यक्ति ही काफी नहीं है, ऐसे में हम सब को मिलकर कुछ संकल्प लेने होंगे जिनसे हम अपने पर्यावरण को फिर से हरा-भरा कर सकें।
                              अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक नितिन शर्मा ने कहा कि सभी लोग आज कम से कम एक पौधा लगाकर उसका पालन-पौषण करने की जिम्मेदारी लें। पौधा नवजात शिशु के समान होता है, जिसका पालन-पौषण बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर अस्पताल के मैनेजर विक्की शर्मा डॉ योगेश,अंकित, कृष्ण व उनकी पूरी टीम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox