कमेटी के सामने पेश हुए नवजोत सिंह सिद्धु, कहा योद्धा वही जो जूझे रण में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कमेटी के सामने पेश हुए नवजोत सिंह सिद्धु, कहा योद्धा वही जो जूझे रण में

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी लगातार जारी है। वहीं समिति इस कलह को खत्म करने के लिए पंजाब के कांग्रेस विधायकों से मिलकर बात कर रही है ऐसे में आज नवजोत सिंह सिद्धू ने हाई कमान को अपनी समस्या से अवगत कराया है तथा कहा कि योद्धा वही जो जूझे रण के अंदर।
                   पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस में चल रही कलह को दूर करने के मकसद से गठित तीन सदस्यीय समिति ने आज भी विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे.। इससे पहले इस समिति ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और 20 से अधिक विधायकों से मुलाकात कर उनकी राय सुनी। बैठक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि योद्धा वही है जो रण के अंदर जूझे. उन्होंने कहा, श्श्हाईकमान के बुलावे पर आया. पंजाब की आवाज मैं पहुंचाने आया हूं. सबसे बड़ी बात कि जो मेरा स्टैंड था, है और रहेगा. पंजाब लोगों की लोकतांत्रित ताकत जो सरकार को जाती है, टैक्स जो सरकार तक जाती है, वो लोगों तक पहुंचे।
                   नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, सत्य प्रताड़ित हो जाता है, पराजित नहीं होता है. योद्धा वही जो जूझे रण के अंदर. मित्र वही जो समय पर काम आए. पंजाब के सच और हक की आवाज हमने हाईकमान को बुलंद आवाज में बताई है कि जीतेगा पंजाब ही।
                   राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समिति के प्रमुख हैं. कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल इस समिति में शामिल हैं।
                   गौरतलब है कि हाल के कुछ हफ्तों में अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ये विवाद ऐसे समय में हो रहा है जब अगले साल राज्य में चुनाव होने वाले हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox