
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला में पुलिस परिवारों व वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केंद्रों तक ले जाने की
फ्री सेवा देने का अभियान आज से फोर्ड मोबिलिटी ने शुरू कर दिया है। इस मौके पर डीसीपी द्वारका ने अच्छा अभियान बताते हुए हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में द्वारका जिले में अपना सहयोग देने के लिए फोर्ड मोबिलिटी ने एक योजना रखी थी जिसके तहत फ्रंटलाइन वर्करों, पुलिस परिवार व वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केंद्रों तक फ्री लाने ले जाने की सुविधा दी गई थी। जिसके तहत आज उन्होने फोर्ड मोबिलिटी की इस सेवा को जिले में कार्य करने की इजाजत दे दी है। उन्होने बताया कि उक्त सेवा के दौरान डीडीएमए की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। इसके लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है जो उक्त मोबिलिटी वाहनों की लोकशन, उनके कार्य करने की शैली व कोरोना नियमों के पालन पर नजर रखेगा। उन्होने कहा सभी थानों के बीट अधिकारी इन वाहनों की सेवा सुनिश्चित कर सकेंगे तथा अपने-अपने क्षे, में जरूरतमंदों के टीकाकरण के लिए गाड़ियों की मांग कर सकेंगे। जिसके बाद ये गाड़ियां जायेगी और वरिष्ठों का टीकाकरण कराकर वापिस उनके घर पर छोड़ेगी। उन्होने फोर्ड मोबिलिटी के वाहनों को कार्य करने के लिए आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही डीसीपी ने इस अच्छे अभियान के फोर्ड मोबिलिटी का आभार भी जताया।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे