बीआरजी रनिंग ग्रुप बहादुरगढ़ के दीपक छिल्लर को मिला इंटर नेशनल फिटनेस अवार्ड-2021

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीआरजी रनिंग ग्रुप बहादुरगढ़ के दीपक छिल्लर को मिला इंटर नेशनल फिटनेस अवार्ड-2021

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शनिवार को उत्तरप्रदेश वल्र्ड रिकार्ड की ओर से इंटर नेशनल फिटनेस अवार्ड की घोषणा की गई। जिसके तहत यूपीडब्ल्यूआर के द्वारा सराहनीय काम फिटनेस व रनिंग कैटेगरी में सराहनीय काम करने के लिए बीआरजी ग्रुप बहादुरगढ़ के दीपक छिल्लर को इंटर नेशनल फिटनेस अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया है। दीपक छिल्लर की इस उपलब्धि से एक बार फिर बहादुरगढ़ का पूरे देश में नाम रोशन हो गया है। क्षेत्र वासियों ने श्री छिल्लर को इस सम्मान के लिए ढेरों बधाई दी हैं।
                     अपनी इस उपलब्धि पर श्री छिल्लर ने बताया कि उनके द्वारा अलग-अलग रनिंग मैराथन में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने और समाज में फिटनेस के लिए लोगों में जागरूकता लाने के प्रयासों के लिए दिया गया है। उत्तर प्रदेश भवन से शनिवार वर्चुअल कार्यक्रम के तहत पुरस्कार दीपक छिल्लर को दिया गया। वर्चुअली पुरस्कार स्वरूप एक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न् प्रदान किया गया। दीपक छिल्लर ने इस सम्मान के लिए संस्था का आभार व्यकत किया है। इससे पहले भी दीपक छिल्लर कई राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox