
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र में भाजपा सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर विपक्षी दलों-खासकर कांग्रेस व शिवसेना ने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस ने तो सात बड़ी भूलों को गिनाते हुए आरोप पत्र जारी किया। वहीं शिवसेना ने सरकार से आत्म मंथन का आग्रह किया।
मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि यह सरकार देश के लिए हानिकारक है। यह हर मोर्चे पर विफल रही है और इसने लोगों के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है। उधर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मोदी सरकार को आत्म विश्लेषण करना चाहिए।
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, सच्चाई यह है कि मोदी सरकार के सात साल 140 करोड़ लोगों के देश के लिए अथाह पीड़ा और अथाह तबाही की कहानी हैं। कांग्रेस ने सरकार की सात बड़ी भूलों को गिनाते हुए आरोप लगाए। केंद्र सरकार की प्रमुख विफलताओं को सूचीबद्ध करते हुए कांग्रेस ने गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और मुद्रास्फीति और कोविड-19 कुप्रबंधन के भी आरोप लगाए।
महीने में एक बार व्यर्थ की बात नहीं चाहिए- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को सिर्फ एक मासिक भाषण नहीं, बल्कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए सही इरादे, नीति और दृढ़ संकल्प की जरूरत है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, श्कोरोना से लड़ने के लिए आपको सही इरादे, नीति और दृढ़ संकल्प की जरूरत है, महीने में एक बार सिर्फ व्यर्थ की बात नहीं।श्
पिछली सरकारों के कारण भारत जीवित- राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू के समय से पिछली सरकारों के अच्छे कामों के कारण भारत एक राष्ट्र के रूप में जीवित है और वर्तमान मोदी सरकार को इस पर आत्ममंथन करने की जरूरत है कि क्या वह लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ को श्काला दिवसश् के रूप में मनाया, और केंद्र पर देश को कोविड -19 संकट में धकेलने का आरोप लगाया।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे