देश में 100 के पास पंहुची पेट्रोल की कीमत, इस महीने 15 बार बढ़े तेल के दाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में 100 के पास पंहुची पेट्रोल की कीमत, इस महीने 15 बार बढ़े तेल के दाम

-मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पार, बाकि जगह भी बढ़ी कीमतें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में जहां मंहगाई व जरूरत की चोजों की कालाबाजारी ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। वहीं अब पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार इजाफे से देश में पेट्रोल के दाम 100 रूपये का आंकड़ा पार कर गये हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 100 रुपए के पार चली गई। इस महीने 15वीं बार पेट्रोल की कीमत बढ़ायी गयी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्यवृद्धि संबंघी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इस महीने 15वीं बार दोनों ईंधनों की कीमत बढ़ने के साथ देश में उनकी कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
                      यहां बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपए के पार जा चुकी थी और शनिवार को मुंबई में भी इसने यह आंकड़ा पार कर लिया। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत बढ़कर 100.19 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की 92.17 प्रति लीटर हो गई है। राज्यों में वैट और फ्रेट शुल्कों जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतों में अंतर रहता है।
                      दिल्ली में पेट्रोल इस समय 93.94 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 84.89 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। चार मई के बाद से 15वीं बार ईंधन की कीमतें बढ़ायी गई हैं। राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमत देश में सबसे ज्यादा है। वहां इनके भाव क्रमशः 104 व 94 रुपए प्रति लीटर और 97.79 रुपए प्रति लीटर हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox