दिल्ली होगी 31 मई से धीरे-धीरे अनलाॅक, सीएम केजरीवाल ने दिए संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली होगी 31 मई से धीरे-धीरे अनलाॅक, सीएम केजरीवाल ने दिए संकेत

-सोमवार से मजदूर वर्ग को मिलेगी राहत, खुलेंगे निर्माण से जुड़े कार्य और फैक्टरी, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट मंे लिया गया फैसला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कोरोना को लेकर पिछले एक महीने दिल्ली में चल रहे लाॅकडाउन पर सरकार कुछ नरम पड़ती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 31 मई से अब धीरे-धीरे दिल्ली अनलॉक होगी। दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। दिल्ली के लोगों ने एक महीने में कोरोना की इस वेव पर भी काबू पा लिया है। पिछले 24 घंटे में 1.5 प्रतिशत संक्रमण दर और करीब 1100 केस आए हैं। धीरे-धीरे रोज केस कम हो रहे हैं। अस्पतालों में बेड मिलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। आईसीयू और ऑक्सीजन बेड भी काफी संख्या में खाली पड़े हैं। फिर मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना नियमों का पालने करने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि अगर कोरोना फिर फैला तो हमारे पास लाॅकडाउन के अलावा कोई चारा नही होगा।
                     केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की किल्लत के वक्त हमनेे जो कोविड सेंटर बनाए थे अब उनमें भी बड़ी संख्या में बेड खाली हैं। अब ये समय है कि दिल्ली में धीरे-धीरे अनलॉक हो। वरना कहीं ऐसा न हो कि लोग कोरोना से तो बच जाएं लेकिन भुखमरी से मर जाएं। हमें बैलेंस बना कर चलना है कि कोरोना भी न बढ़े और आर्थिक गतिविधियों को भी चलाने की कोशिश करनी हैं।

डीडीएमए में बैठक के दौरान लिये गये निर्णयों की केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी-
-सोमवार (31 मई) को सुबह 5.00 बजे तक ये लॉकडाउन है।
-मुश्किल से कोरोना काबू में आया है। इसी के तहत आज दिल्ली के उपराज्यपाल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक हुई।
-इस बैठक में फैसला लिया गया दिल्ली को धीरे-धीरे खोला जाए।
-दिल्ली को खोलने में सबसे पहले हमें समाज के उस तबके को ध्यान में रखना है जो सबसे गरीब हैं, मजदूर हैं।
-दिल्ली में कई राज्यों से मजदूर आते हैं अपनी आजीविका के लिए हमें इनका सबसे ज्यादा ख्याल रखना है, इसलिए सबसे पहले इन्हें राहत दी जाएगी।
सोमावर से निर्माण और फैक्टरी गतिविधियों को खोला जाएगा।
-हफ्ता दर हफ्ता जनता के सुझाव और एक्सपर्ट की राय के आधार पर धीरे-धीरे खोलेंगे दिल्ली।
-अगर बीच में ऐसा लगता है कि इससे दिल्ली में फिर से केस बढ़ रहे हैं तो हमें अनलॉक की प्रक्रिया को रोकना पड़ेगा।
-आप सब लोगों से गुजारिश है कि कोरोना से जुड़े हर नियमों का पालन करें क्योंकि तभी कोरोना को हरा पाएंगे और दिल्ली में आर्थिक गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी।
-अगर कोरोना दोबारा से बढ़ा तो हमारे पास लॉकडाउन के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
-जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें, हम सभी को पूरी जिम्मेदारी से बर्ताव करना है ताकि हम अपनी दिल्ली और अपने देश को बचा सकें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox