आईपीएस सुबोध कुमार जयसवाल ने संभाला सीबीआई चीफ का चार्ज, दो साल का होगा कार्यकाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईपीएस सुबोध कुमार जयसवाल ने संभाला सीबीआई चीफ का चार्ज, दो साल का होगा कार्यकाल

-सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला के कार्यकाल पूरा होने पर श्री जायसवाल का हुआ चयन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल ने बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का पद संभाल लिया। सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा की जगह ली है। जायसवाल को दो साल के लिए सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जायसवाल फिलहाल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक थे। वह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं।
                   बता दें कि सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी को पूरा हो गया था, तब से एजेंसी बिना नियमित प्रमुख के काम कर रही थी। सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को शुक्ला का कार्यकाल पूरा होने के बाद एजेंसी का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया था। सिन्हा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
                     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत तीन सदस्यीय चयन समिति ने सोमवार को उनके नाम पर मुहर लगाई थी। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमन तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चैधरी इस समिति के सदस्य हैं। बैठक के दौरान चैधरी ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पर आपत्ति जतायी थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox