शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाते है ये जादूई 7 वर्सेटाइल तेल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाते है ये जादूई 7 वर्सेटाइल तेल

-बालों के साथ-साथ त्वचा व मांसपेशियों के लिए भी लाभकारी है वर्सेटाइल तेल ये हैं 7 कारगर तेल जो आपकी त्वचा, शरीर और दिमाग के लिए भी हैं गुणकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आज तक हम तेल का इस्तेमाल थकान व खुशकी दूर करने के लिए मालिस के रूप में ही करते आये है। लेकिन कुछ ऐसे तेल भी जो हमारे शरीर में जादूई रूप से काम करते है। हम इन्हे वर्सेटाइल तेल के रूप में जानते है जो हमारी त्वचा से लेकर मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने का काम करते है। इतना ही नही इन तेलों में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण होते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं।
                    आज कोरोना काल में इन तेलों की मांग बहुत बढ़ गई है। लोग स्पा का आनंद अब घर मंे ही लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इन तेलों की आपूर्ति के लिए सोशल नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं आयुर्वेदिक सामान के आपूर्तिकर्ताओं को भी इन तेलों के धड़ाधड़ आर्डर मिल रहे हैं। तो आइये जानते है ऐसे ही कुछ खास तेलों के बारे में जो हमारी त्वचा और बालों के लिए लाभकारी तो होते हैं, बल्कि ये वर्सेटाइल तेल हमें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करने के साथ-साथ हमारे शरीर में मल्टीटास्किंग के रूप में काम करते हैं-

1
चंदन- इस तेल का इस्तेमाल न केवल परफ्यूम और एयर फ्रेशनर बनाने में किया जाता है बल्कि इसमें औषधीय गुण भी होते हैं, ये सामान्य सर्दी, पाचन समस्याओं आदि को ठीक करने में मदद कर सकता है।

2
चमेली- इसका तेल ज्यादातर अरोमाथेरेपी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और माना जाता है कि ये दिमाग को आराम देता है और अवसाद के लक्षणों को कम करता है. ये एक एंटीसेप्टिक के रूप में भी काम करता है और बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है।

3
लैवेंडर- ये तेल अरोमाथेरेपी में इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे आम आवश्यक तेलों में से एक है. ये मन को शांत करने में मदद करता है और माना जाता है कि ये चिंता, अवसाद, अनिद्रा आदि का इलाज करता है. जिसको नींद की समस्या हो उसे इस तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

4
टी ट्री ऑयल- इसमें ऐसे यौगिक गुण होते हैं जो बैक्टीरियल त्वचा की स्थिति का इलाज कर सकते हैं. ये तेल संक्रमण को बढ़ने से रोकता है।

5
गुलाब का तेल- इसके कई संभावित स्वास्थ्य लाभ हैं. अध्ययन से पता चलता है कि गुलाब का तेल मस्तिष्क को उत्तेजित कर सकता है और फील गुड हार्मोन, एंडोर्फिन जारी कर सकता है. वहीं अगर महिलाएं मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से में इसकी मालिश करें तो दर्द कम हो सकता है।

6
पेपरमिंट ऑयल- ये तेल विभिन्न रूपों में आवश्यक माना गया है. इस तेल को अरोमाथेरेपी के रूप में और यहां तक कि आपकी त्वचा की देखभाल में इस्तेमाल किया जा सकता है. ये सिरदर्द, सामान्य सर्दी, मांसपेशियों में दर्द से राहत दिला सकता है।

7
कैमोमाइल तेल- इस तेल में कई गुण पाए जाते हैं. ये पाचन तंत्र के लिए सहायक माना गया है. इस तेल से अपच, गैस आदि का इलाज किया जा सकता है. साथ ही घाव को भरने में मदद भी करता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox