
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सिंगापुर में मिले कोरोना के नये स्ट्रेन को बच्चों के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है। जिसे देखते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार से तत्काल हवाई सेवायें रद्द करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है और यह भारत में तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक ट्वीट कर केंद्र सरकार से अपील की है कि सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने की गुजारिश की है। दरअसल इसके पीछे उन्होंने जो वजह बताई है वो है सिंगापुर में फैला कोरोना का नया रूप। उनका कहना है कि यह रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है और यह भारत में तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपीलः-
1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों।
2. बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व