जुलाई में जारी होंगे सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जुलाई में जारी होंगे सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम

-सीबीएसई ने विद्यालयों को दिए निर्देश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जुलाई में कक्षा दसवीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। मंगलवार यानी 18 मई को सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सभी को आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक और मूल्यांकन कमेटी द्वारा 80 में से तय किए जाने वाले अंकों को अब 30 जून तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। बता दें इससे पहले 5 जून तक आंतरिक मूल्यांकन और मूल्यांकन कमेटी द्वारा तय किए गए अंकों को 11 जून तक अपलोड करने के निर्देश थे। जिसके आधार पर सीबीएसई 20 जून को परिणाम घोषित करने वाला था।  
                    सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक देश में कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों, राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन, शिक्षकों और स्टाफ के अन्य सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सीबीएसई ने अंक जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
                    बता दें कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई द्वारा विद्यालयों को पांच सदस्यीय शिक्षकों की कमेटी तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार करने का फार्मूला भी सीबीएसई द्वारा जारी किया जा चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox