गुरुग्राम में युवती को बंधक बना खेत में सामुहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम में युवती को बंधक बना खेत में सामुहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने

-आरोपियों ने युवती के साथ-साथ उसके दो दोस्तों को भी बनाया बंधक, वारदात के बाद आरोपियों ने किया घिनौना काम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी महिलाओं के लिए काफी मुश्किले पैदा कर रही है। जिसके चलते महिलाऐं अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। देश में रोजाना कहीं न कहीं बच्चियों, युवतियों व बुजुर्ग महिलाओं तक को हवस के पुजारी अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। हरियाणा के पलवल सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद गुरुग्राम में दो दोस्तों के साथ मीट खरीदने गई युवती से भी ऐसी ही घिनौनी वारदात का मामला सामने आया है। स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने पीड़िता और उसके दो दोस्तों को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फिर जटौला गांव के एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
                  इसके बाद आरोपी पीड़िता और उसके दोस्तों को गुरुग्राम में एक मॉल के पास गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
                  मूल रुप से बिहार की रहने वाली युवती गुरुग्राम के वजीराबाद में अपनी सहेली के साथ रहती है। शुक्रवार को ईद के दिन उसने अपने दो दोस्तों के साथ चिकन पार्टी करने का मन बनाया। दोनों दोस्तों के साथ वह मीट की तलाश में बाइक पर शहर की ओर निकल पड़े। मीट की कोई भी दुकान खुली न मिलने पर पटौदी की ओर चले गए। यहां बाइक का पीछा एक स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने करना शुरू कर दिया। एक सुनसान जगह पर स्कार्पियो सवार युवकों ने युवती व उसके दोस्तों को जबरन स्कार्पियो में बिठा लिया। गांव जाटोला के पास एक खेत में युवती के दोस्तों को बंधक बनाकर तीनों युवकों ने युवती से दुष्कर्म किया। इस बीच युवती व उसके दोस्तों से मोबाइल फोन व रुपये भी छीन लिए। फिर युवती व उसके दोनों दोस्तों को स्कार्पियों में बिठाकर गुरुग्राम में एक मॉल के पास छोड़कर फरार हो गए।
                   महिला थाना मानेसर की एसएचओ पूनम हुड्डा का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है। मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox