नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर कथित तौर पर चिपकाने के लिए 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए। इनमें लिखा था कि मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी? उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुलिस को पोस्टरों के बारे में सूचना मिली जिसके बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न जिलों में 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर इस संबंध में और शिकायतें मिलती हैं, तो प्राथमिकियां दर्ज की जाएंगी। अभी के लिए यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि किसके कहने पर शहर के विभिन्न स्थानों पर ये पोस्टर लगाए गए और इसके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि तीन प्राथमिकियां उत्तरपूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई और वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन प्राथमिकियां पश्चिम दिल्ली में और तीन प्राथमिकियां बाहरी दिल्ली में दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि शहर के मध्य हिस्से में दो प्राथमिकियां दर्ज की गईं और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। दो प्राथमिकियां रोहिणी में दर्ज की गईं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक प्राथमिकी पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक प्राथमिकी द्वारका में दर्ज की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी उत्तरी दिल्ली में दर्ज की गई और एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने दावा किया है कि उसे तीन पोस्टर चिपकाने के लिए 500 रुपये दिए गए। एक अन्य मामला शाहदरा में दर्ज किया गया, जहां पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद की और इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की।


More Stories
SIR अभियान पर निर्वाचन आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का केंद्र पर हमला!
द्वारका सेक्टर-9 में चलती डीटीसी बस में लगी भीषण आग
नजफगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन ‘चक्र’ में दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, 25 वाहन चोर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹70 करोड़ के साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़