दिल्ली में बनेगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, सरकार ने की नई पहल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बनेगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, सरकार ने की नई पहल

-हर जिले में होंगे 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की जरूरत होगी पूरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के दौरान आॅक्सीजन की कमी झेल चुकी दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बड़ी घोषणा की है। सरकार दिल्ली में आज से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक की शुरुआत करेगी। इसके तहत दो घंटे के अंदर इसकी डिलीवरी घर पर हो जाएगी।
                केजरीवाल ने बताया कि, दिल्ली सरकार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक बना रही है। इसके माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर सप्लाई किया जाएगा। हर जिले में 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर होंगे।
                केजरीवाल ने अपने बात शुरू करते हुए एक अच्छी खबर दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 6500 नए केस दिल्ली में आए हैं। कल 8500 केस थे। पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर और कम होकर 11 प्रतिशत पर आ गई है। कल ये 12 प्रतिशत थी आज 11 प्रतिशत है। अब हम यही चाहते हैं यह और कम हो।
                केजरीवाल ने आगे कहा लेकिन हम अपने काम में किसी तरह की ढिलाई नहीं कर रहे हैं। कल 500 आईसीयू बेड और बनकर तैयार हो गए। अभी चार दिन पहले ही ऐसे 500 बेड और तैयार हुए हैं। हमारे डॉक्टरों, इंजीनियरों और कामगारों ने मिलकर केवल 15 दिनों में 1000 बेड बना लिए जो दुनिभर के लिए मिसाल है। मैं इन सबको दिल्ली के लोगों की ओर से सलाम करता हूं।
                 केजरीवाल ने बताया कि आज से हम ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू कर रहे हैं। कई बार लोगों की तबीयत ऑक्सीजन की कमी से इतनी बिगड़ जाती है कि उन्हें आईसीयू की जरूरत पड़ती है। इसलिए कोरोना के मरीज को समय पर ऑक्सीजन मिलना जरूरी है। ऐसे ही मरीजों के लिए हमने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक बनाया है। उन्होने कहा कि दिल्ली के हर जिले में 200-200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बैंक बनाया है। ऐसे लोग जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत होगी उन्हें हमारी टीम दो घंटे के अंदर ऑक्सीजन पहुंचा देगी। कंसंट्रेटर के साथ एक टेक्निकल आदमी भी जाएगा जो घरवालों को समझा कर आएगा कि उसका कैसे इस्तेमाल करना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox