नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कालागढ़ के जंगल सांपों की अनेक प्रकार की प्रजातियों के लिए जाने जाते हैं। यह जंगल जैव विविधता से भरा पड़ा हुआ है। जिसे देखते हुए वन विभाग के अधिकारी भी मानने लगे है कि कालागढ़ के जंगलों में अनेकों दुर्लभ प्रजातियां आज भी पूरी तरह से सुरक्षित है।
पहली दफा कालागढ़ की सिंचाई विभाग की कालोनी के पास एक पेड़ पर लोगों ने एक विचित्र प्रकार के सांप को देखा यह हरे रंग का था। हरे रंग का सांप को देखकर लोगों ने मौके पर सांप मित्र दीपक कुमार को बुलाया। दीपक कुमार ने सांप को पकड़कर कार्बेट पार्क के जंगल में छोड़ दिया। श्री कुमार ने बताया कि इस प्रकार का सांप वर्षा वनों में पाया जाता है। बताते चलें कि कालागढ़ की लकड़घाट कालोनी में कुछ महिने पहले हरा सांप दिखाई दिया था। परंतु उसका फोटो बहुत ही धुंधली स्थिति में आया था। जिसकारण उसे पकड़ा नही जा सका। लेकिन अब इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को पकड़ लिया है और उसे सुरक्षित कार्बेट पार्क में छोड़ दिया गया है। कार्बेट नेशनल पार्क के वन्य अधिकारियों की माने तो कालागढ़ में आज भी अनेकों दुर्लभ प्रजाति के जीव-जन्तु मौजूद है जो यदाकदा बाहर आ जाते है। जिनकी पहचान हो पाती है। वन्य अधिकारियों ने कहा कि जंगल को दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण के लिए पूर्ण रूप से संरक्षित करने की एक योजना बनाकर सरकार को भेजी गई है ताकि वन्य प्रजातियों को फलने-फूलने का मौका मिल सके।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता
राहुल गांधी, बोले- “यह महिलाओं को अधिकार देने का नहीं