विश्व के विभिन्न देशों से प्राप्त हो रही राहत सामग्री का विभिन्न राज्यों को तत्परता से आवंटन कर रही है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्व के विभिन्न देशों से प्राप्त हो रही राहत सामग्री का विभिन्न राज्यों को तत्परता से आवंटन कर रही है

-भारत में अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों से कुल 6608 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, 4330 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी और लगभग 3 लाख खुराक रेमडिसिविर की डिलिवरी की गई
NMN DESK HELP FROM FORIGN

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/बिरेन्द्र सोनी/ वैश्विक समुदाय ने भारत के प्रति एकजुटता और सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए कोविड-19 महामारी से मुकाबले में भारत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भारत सरकार ने दुनिया के विभिन्न देशों से प्राप्त होने वाली सहायता सामग्री के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटन के लिए एक व्यवस्थित ढांचा तैयार किया है। इससे राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड उपचार केंद्रों के लिए चिकित्सा संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी और अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों की बेहतर देखभाल और प्रभावी नैदानिक प्रबंधन सुनिश्चित होगा।

दुनिया के विभिन्न देशों और संगठनों से 27 अप्रैल, 2021 से भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय सहायता और मदद के तौर पर कोविड-19 के उपचार संबंधी चिकित्सा आपूर्ति और उपकरण प्राप्त हो रहे हैं।

27 अप्रैल, 2021 से 7 मई, 2021 के बीच दुनिया के अलग-अलग देशों से भारत को अब तक कुल 6608 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट 4330 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी और रेमडिसिविर की लगभग 3 लाख खुराक प्राप्त हो चुकी हैं।

7 मई, 2021 को भारत को यूएसआईएसपीएफ, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, नीदरलैंड और इजरायल से प्राप्त प्रमुख सहायत सामाग्री का विवरण इस प्रकार है:

•           ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (2060),

•           रेमडिसवीर (30,000),

•           वेंटिलेटर्स (467),

•           ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र (03)

विदेशों से प्राप्त हो रही इस राहत सामग्री को देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसका आवंटन और उसकी आपूर्ति एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इसकी निगरानी स्वयं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox