गुभाना में श्री श्याम लोकहित समिति ने किया बाबा साहेब को नमन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुभाना में श्री श्याम लोकहित समिति ने किया बाबा साहेब को नमन

NM News Dr. Ambedkar

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- श्री श्याम लोकहित समिति ने सविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हे नमन करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि भी दी।
                    गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में सविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। श्री श्याम लोकहित समिति ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचार और आदर्श करोड़ों लोगों को लगातार प्रेरणा देते हैं। उन्होंने हमारे राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए जो भी सपने देखे हैं उनको हमें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। बाबासाहेब के कारण ही आज सर्व समाज की हालत सुधरी है, आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इस मौके पर आज हम शपथ लेते हैं कि बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर अपने समाज, गांव व देश की सेवा करेंग।े इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक, सलाहकार दुष्यंत कौशिक, रामकुमार कौशिक, कोषाध्यक्ष हरिश कौशिक, हंसराज जांगड़ा, नीटू, धर्मवीर, सार्थक व हार्दिक ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox