दिल्ली के परिवहन मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के परिवहन मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

-लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की -दिल्ली सरकार के चैथे मंत्री जो कोरोना से संक्रमित हुए
NM News

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ विधायक व दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत कोरोना संक्रमित हो गये है। उन्होने अपने आप को क्वारन्टीन कर लिया है। इसके साथ की कैलाश गहलोत के रूप् में दिल्ली सरकार के चैथे मंत्री कोरोना संक्रमित हुए है। उन्होने दिल्ली वासियों से कोरोना नियमों का पालन करने की भी अपील की है।
                     दिल्ली में कोरोना ने अब पूरी तेजी पकड़ ली है। रोजाना अब 10 हजार से ज्यादा नये केस आने शुरू हो गये है। मंगलवार को यह आंकड़ा 13500 को पार कर गया। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि दिल्ली के परिवहन मंत्री व नजफगढ़ विधायक कैलाश गहलोत कोरोना संक्रमित हो गये है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन व प्र्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना संक्रमित हो चुके है। हालांकि इस संबंध में श्री गहलोत ने कुछ विशेष जानकारी नही दी है लेकिन उन्होने ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अवश्य दे दी है। इससे पहले पिछले बुधवार को उन्होने कोरोना की वैक्सीन ली थी जिसके बाद टेस्ट कराने पर व पाॅजिटिव पाये गये। उन्होने अपने आप को घर में क्वारंटीन कर लिया है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि उनके संक्रमित होने के बावजूद भी जनसेवा के कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा। वह व्र्चुअल होकर काम करते रहेंगे। उन्होने कहा कि दिल्ली में कोरोना की नई लहर नये संक्रमण के तहत चल रही है जो काफी खतरनाक है और इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि इस लहर में युवा वर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहा है। जिसे देखते हुए उन्होने युवा वर्ग के साथ-साथ दिल्ली की जनता से घरों में रहने, मास्क का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने व सैनिटाइजर का लगातार इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होने कहा कि आप की सुरक्षा आपके हाथ है। आप खुद भी तभी सुरक्षित रह सकते है जब आपका आसपड़ौस सुरक्षित रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox