नकली नोटों की नगदी सहित शातिर को गुरुग्राम की पुलिस ने पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नकली नोटों की नगदी सहित शातिर को गुरुग्राम की पुलिस ने पकड़ा

- गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी से 200 रूपये के करीब 758 नोट बरामद किये


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-गुप्त सूचना के आधार पर सैक्टर-31 की थाना पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक शातिर अपराधी को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने आरोपी से 200 रूपये के करीब 758 नोट बरामद किये हैं।
                    इस संबंध में उप-निरीक्षक संजीव कुमार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति फर्जी नोटों को अपने किसी साथी को देने की फिराक में है। इस सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उप-निरीक्षक संजीव कुमार, सैक्टर-31, गुरुग्राम द्वारा सभी कानूनी औपचारिकतओं को पूरा करते हुए एक रेडिंग पुलिस टीम तैयार की गई व पुलिस रेडिंग टीम के सभी सदस्यों को सूचना के बारे में विस्तारपूर्वक समझाकर आरोपी को पकड़ने के लिए सैक्टर-34, गुरुग्राम पहुँच गए।पुलिस टीम सैक्टर-34 नजदीक मार्बल मार्किट में रोड पर  फर्जी नोटों सहित आरोपी को काबू करने की तलाश कर रही थी कि कुछ समय बाद ही मार्बल मार्किट के पास एक लडका आया जिसके हाथ में काले रंग का बैग था। जिसको देखकर प्रतीत हो रहा था कि वह किसी अन्य व्यक्ति के आने की प्रतीक्षा कर रहा है, तो पुलिस ने भी अन्य व्यक्ति (रुपये लेने आने वाले व्यक्ति) का इन्तजार किया, लेकिन कुछ समय बाद कोई ना आने पर वह लडका कुछ दाएं बाएं घुमने लगा और लग रहा था कि वह वहां से जाने वाला है तभी पुलिस टीम उस लडके की तरफ बढ़ी तो वह लडका अपने पास लिए हुए बैग को अपने पीछे छुपाकर तेज तेज कदमों से आगे बढने लगा तो पुलिस टीम ने उसको बैग सहित काबू कर लिया।पुलिस टीम द्वारा जब उससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सराज उर्फ सोनु पुत्र हाक्म अली निवासी बागड अस्पताल आदर्श नगर कर्णी माता के पास कस्बा डिडवाना थाना डिडवाना जिला नागोर, राजस्थान बतलाया। पुलिस ने उसके पास मौजूद बैग की तलाशी देने को कहा तो वह हड़बड़ा उठा और बैग को साईड मे फैंकने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस टीम ने बैग की तलाशी ली तो बैग के अंदर काफी 200-200 रुपये को नोट मिले। जिनको बैग से बहार निकालकर चैक किया तो प्राप्त नोटों में एक ही नम्बर के कई-कई नोट मिले। नोटों के बारे में उक्त युवक सराज से पूछा तो उसने बतलाया कि यह सभी नोट नकली है।
                   पुलिस टीम द्वारा आरोपी सराज के कब्जा से फर्जी रुपए नोट बरामद करने पर आरोपी के खिलाफ थाना सदर, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इसके कब्जा से बरामद हुए फर्जी रुपए नोट इसे इसके अन्य साथियों ने दिए थे और उनके कहने के अनुसार यह इन फर्जी रुपए नोटों को गुरुग्राम में एक व्यक्ति को देने के लिए आया था। जिस व्यक्ति को इसे यह नोट देने थे, यह उस व्यक्ति की प्रतीक्षा कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने इसको फर्जी रुपयों के नोटों के साथ पकड़ लिया। यह फर्जी रुपयों के नोट सप्लाई करने का काम कमीशन लेकर करता है। इससे पहले भी यह जयपुर व अन्य स्थानों पर फर्जी रुपयों के नोट सप्लाई कर चुका है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जा से 200 रुपयों के कुल 758 फर्जी नोट बरामद किए है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox