नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-गुप्त सूचना के आधार पर सैक्टर-31 की थाना पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक शातिर अपराधी को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने आरोपी से 200 रूपये के करीब 758 नोट बरामद किये हैं।
इस संबंध में उप-निरीक्षक संजीव कुमार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति फर्जी नोटों को अपने किसी साथी को देने की फिराक में है। इस सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उप-निरीक्षक संजीव कुमार, सैक्टर-31, गुरुग्राम द्वारा सभी कानूनी औपचारिकतओं को पूरा करते हुए एक रेडिंग पुलिस टीम तैयार की गई व पुलिस रेडिंग टीम के सभी सदस्यों को सूचना के बारे में विस्तारपूर्वक समझाकर आरोपी को पकड़ने के लिए सैक्टर-34, गुरुग्राम पहुँच गए।पुलिस टीम सैक्टर-34 नजदीक मार्बल मार्किट में रोड पर फर्जी नोटों सहित आरोपी को काबू करने की तलाश कर रही थी कि कुछ समय बाद ही मार्बल मार्किट के पास एक लडका आया जिसके हाथ में काले रंग का बैग था। जिसको देखकर प्रतीत हो रहा था कि वह किसी अन्य व्यक्ति के आने की प्रतीक्षा कर रहा है, तो पुलिस ने भी अन्य व्यक्ति (रुपये लेने आने वाले व्यक्ति) का इन्तजार किया, लेकिन कुछ समय बाद कोई ना आने पर वह लडका कुछ दाएं बाएं घुमने लगा और लग रहा था कि वह वहां से जाने वाला है तभी पुलिस टीम उस लडके की तरफ बढ़ी तो वह लडका अपने पास लिए हुए बैग को अपने पीछे छुपाकर तेज तेज कदमों से आगे बढने लगा तो पुलिस टीम ने उसको बैग सहित काबू कर लिया।पुलिस टीम द्वारा जब उससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सराज उर्फ सोनु पुत्र हाक्म अली निवासी बागड अस्पताल आदर्श नगर कर्णी माता के पास कस्बा डिडवाना थाना डिडवाना जिला नागोर, राजस्थान बतलाया। पुलिस ने उसके पास मौजूद बैग की तलाशी देने को कहा तो वह हड़बड़ा उठा और बैग को साईड मे फैंकने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस टीम ने बैग की तलाशी ली तो बैग के अंदर काफी 200-200 रुपये को नोट मिले। जिनको बैग से बहार निकालकर चैक किया तो प्राप्त नोटों में एक ही नम्बर के कई-कई नोट मिले। नोटों के बारे में उक्त युवक सराज से पूछा तो उसने बतलाया कि यह सभी नोट नकली है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी सराज के कब्जा से फर्जी रुपए नोट बरामद करने पर आरोपी के खिलाफ थाना सदर, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इसके कब्जा से बरामद हुए फर्जी रुपए नोट इसे इसके अन्य साथियों ने दिए थे और उनके कहने के अनुसार यह इन फर्जी रुपए नोटों को गुरुग्राम में एक व्यक्ति को देने के लिए आया था। जिस व्यक्ति को इसे यह नोट देने थे, यह उस व्यक्ति की प्रतीक्षा कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने इसको फर्जी रुपयों के नोटों के साथ पकड़ लिया। यह फर्जी रुपयों के नोट सप्लाई करने का काम कमीशन लेकर करता है। इससे पहले भी यह जयपुर व अन्य स्थानों पर फर्जी रुपयों के नोट सप्लाई कर चुका है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जा से 200 रुपयों के कुल 758 फर्जी नोट बरामद किए है।


More Stories
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
स्विमिंग पूल में योग कर तैराकों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश!
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
ऊषा चेतन स्मृति आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में उमड़े मरीज, 275 का उपचार
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान