
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली नगर निगम में कर्मचारियों के वेतन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने निगम को 31 मार्च तक का वेतन तत्काल जारी करने का आदेश दिया था और साथ ही यह भी कहा था कि नगर निगम फंड की कमी बताकर वेतन-पेंशन नहीं रोक सकते। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा नित नगर निगम पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों को वेतन नही दे सकते तो भाजपा निगम से इस्तीफा दे दे।
आम आदमी पार्टी नेता विकास गोयल ने कहा है कि हाई कोर्ट ने वेतन-पेंशन को कर्मचारियों का मूल अधिकार बताया है। अगर भाजपा अपने कर्मचारियों के मूल अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकती तो वह जनता की क्या सेवा करेगी। इससे बेहतर है कि भाजपा को निगमों को चलाने में अपनी अक्षमता के कारण तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं