कर्मचारियों के वेतन को लेकर आप ने भाजपा पर बोला हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्मचारियों के वेतन को लेकर आप ने भाजपा पर बोला हमला

-कहा, कर्मचारियों को वेतन नही दे सकते तो नगर निगमों से तत्काल इस्तीफा दे भाजपा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-  दिल्ली नगर निगम में कर्मचारियों के वेतन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने निगम को 31 मार्च तक का वेतन तत्काल जारी करने का आदेश दिया था और साथ ही यह भी कहा था कि नगर निगम फंड की कमी बताकर वेतन-पेंशन नहीं रोक सकते। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा नित नगर निगम पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों को वेतन नही दे सकते तो भाजपा निगम से इस्तीफा दे दे। 
                     आम आदमी पार्टी नेता विकास गोयल ने कहा है कि हाई कोर्ट ने वेतन-पेंशन को कर्मचारियों का मूल अधिकार बताया है। अगर भाजपा अपने कर्मचारियों के मूल अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकती तो वह जनता की क्या सेवा करेगी। इससे बेहतर है कि भाजपा को निगमों को चलाने में अपनी अक्षमता के कारण तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox