नार्थ जिला पुलिस ने रंगेहाथ पकड़े तीन कुख्यात अपराधी, 3 मोबाईल फोन बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नार्थ जिला पुलिस ने रंगेहाथ पकड़े तीन कुख्यात अपराधी, 3 मोबाईल फोन बरामद

-कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रेड हैंडेड पकड़े तीनों आरोपी, 31 आपराधिक मामलों में रहे हैं शामिल

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के कश्मीरी गेट क्षेत्र मैं बस में बैठे एक उड़ीसा के व्यापारी का फोन चुरा कर भाग रहे तीन कुख्यात बदमाशों को कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ने कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के 3 फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों खतरनाक अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से चोरी, लूटपाट, स्नैचिंग व हत्या की कोशिश के 31 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का भी खुलासा हो सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नार्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि तीनों पकड़े गए आरोपी खतरनाक किस्म के अपराधी हैं और इन पर विभिन्न थानों में पहले से ही 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय भी तीनों आरोपी एक उड़ीसा के व्यापारी का मोबाइल फोन चुरा कर भाग रहे थे। सौभाग्य से वहां गश्त कर रहे सिपाही सचिन और राकेश ने पीड़ित की आवाज सुन ली और आरोपियों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संदीप कुमार साहू निवासी नयागढ़ ओड़िशा की शिकायत पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान पंकज पुत्र सतपाल निवासी गांव केरहद, गाजियाबाद, यूपी, मोहम्मद अशकीन पुत्र मोहम्मद अरीफीन निवासी झुग्गी, डी ब्लॉक, न्यू सीलमपुर दिल्ली व मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद रईस निवासी चैहान बांगर, सीलमपुर दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि पंकज पर 9, मोहम्मद अस्कीन पर 14 और मोहम्मद शाहिद पर 8 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनमें एक उसी समय चुराया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox