दिल्ली में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना का कहर, इस साल एक दिन में आये सर्वाधिक नए मामले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना का कहर, इस साल एक दिन में आये सर्वाधिक नए मामले

-शनिवार को 813 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, दो लोगों की मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को 813 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो इस साल सर्वाधिक है। दिल्ली में करीब 81 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 27 दिसंबर को 757 मामले आए थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 567 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,47,161 हो गई हैं। इनमें से 6,32,797 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 10955 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3409 हो गई है। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 868 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 6 और होम आइसोलेशन में 1722 मरीज भर्ती हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में कुल 75,888 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 46,292 आरटीपीआरध् सीबीएनएएटी ध् ट्रूनैट टेस्ट और 29,596 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 13,742,763 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 7,23,303 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 712 पर पहुंच गई है। बता दें कि शुक्रवार को राजधानी में 716 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और चार लोगों ने दम तोड़ दिया था।

ऐसे बढ़ रही है संक्रमण दर
दिन – संक्रमण दर
20 मार्च- 1.07ः
19 – 0.93ः
18 – 0.76ः
17 – 0.66ः
16 – 0.61ः
15 – 0.59ः
14 – 0.60ः
13 – 0.56ः
12 – 0.59
11 – 0.59ः

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox