आयोग ने कहा- नंदीग्राम में ममता पर हमले का कोई सबूत नहीं- चुनाव आयोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आयोग ने कहा- नंदीग्राम में ममता पर हमले का कोई सबूत नहीं- चुनाव आयोग

-मुख्यसचिव की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने हमले की आशंका को किया खारिज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कोलकाता/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर पर्यवेक्षकों और मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने रविवार को बैठक की। इसके बाद चुनाव आयोग ने ममता पर हमले की आशंका को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमले के कोई सबूत नहीं हैं। यह एक हादसा था।
चुनाव आयोग ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगी चोट एक हादसा है। निर्वाचन आयेग की ओर से पर्यवेक्षकों और मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय की रिपोर्ट में हमले का जिक्र नहीं है, चोट की वजह भी नहीं बताई गई है। आयोग ने कहा कि यह हमला नहीं, एक हादसा था।
चुनाव आयोग के फैसल के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि हम निडर होकर लड़ते रहेंगे। ममता ने कहा कि बंगाल की जनता का दर्द मेरे दर्द से ज्यादा है।ममता ने ट्वीट किया, ष्हम निर्भीक होकर लड़ते रहेंगे। मैं अभी भी बहुत दर्द में हूं, लेकिन उससे ज्यादा मुझे अपने लोगों का दर्द महसूस हो रहा है। अपने राज्य की रक्षा की लड़ाई में हमें बहुत नुकसान हुआ है और आगे भी हम किसी भी तरह की तकलीफ उठाने को तैयार हैं, लेकिन हम अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। किसी के सामने झुकेंगे नहीं।ष् 
बता दें कि चोट लगने के बाद ममता बनर्जी आज पहली चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं। वे व्हीलचेयर पर बैठकर रोड शो कर रही हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम को रविवार को तीसरी बार टाल दिया। हालांकि, कार्यक्रम स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। ममता बनर्जी का रविवार शाम को अपने कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम था। वरिष्ठ तृणमूल नेता ने कहा, ‘घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। इसे जल्द जारी किया जाएगा।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox