मुठभेड़ के बाद नीरज बवानिया और नवीन बाली गैंग का बदमाश दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुठभेड़ के बाद नीरज बवानिया और नवीन बाली गैंग का बदमाश दबोचा

-प्राॅपर्टी डीलर की हत्या का था आरोपी, मुठभेड़ में पुलिस की गोली से हुआ घायल -आरोपी से एक पिस्टल, रिवाल्वर और छह कारतूस बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी जिला की स्पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात बक्करवाला इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद नीरज बवानिया व नवीन बाली गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमल गहलोत (21) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के समय आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोलियां चलाई थीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली लगने से कमल जख्मी हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमल के पास से एक पिस्टल, रिवाल्वर और छह कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी प्रोपर्टी डीलर की हत्या का आरोपी था और फरार चल रहा था।
इस संबंध में स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को उनकी टीम को सूचना मिली कि नीरज बवानिया व नीरज बाली गैंग का शूटर कमल गहलोत मुंडका औद्योगिक क्षेत्र मेट्रो स्टेशन से होता हुआ मोहन गार्डन आने वाला है। पुलिस की टीम ने फौरन मेट्रो स्टेशन के नजदीक हाईवे अपार्टमेंट बक्करवाला में जाल बिछा दिया। इस बीच रात करीब 2.00 बजे आरोपी सफेद रंग की सेट्रो कार से वहां पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। एक गोली हलदार लोकेंद्र सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर दो राउंड गोली चलाई। टांग में एक गोली लगने से कमल जख्मी हो गया। उसे काबू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और पुलिस टीम पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान कमल ने बताया कि वह परिवार के साथ नवादा, उत्तम नगर में रहता है। इसके पिता पवन गहलोत इलाके में प्रॉपर्टी डीलर हैं। वहीं इसके चाचा प्रवीन गहलोत मंजीत महल व प्रदीप सोलंकी गैंग के सदस्य थे। चाचा विवादित प्रॉपर्टी का सौदा करते थे। पुलिस ने जब मंजीत व प्रदीप सोलंकी को गिरफ्तार किया तो प्रॉपर्टी के शेयर को लेकर प्रवीन का मंजीत व प्रदीप से विवाद हो गया।
बता दें कि 19 मई 2019 को प्रदीप के कहने पर विकास दलाल नामक बदमाश ने प्रवीन की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में मुठभेड़ में विकास दलाल भी मारा गया। चूंकि कमल को चाचा से गहरा आघात लगाव था, इसलिए वह उसका बदला लेना चाहता था। उसे पता चला कि चाचा की हत्या की साजिश विकास मेहता नामक प्रॉपर्टी डीलर ने रची। इसी लिए उसने 22 अक्तूबर 2020 को विकास मेहता की हत्या की। पुलिस ने हत्या के षडयंत्र में कमल के पिता पवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कमल को भी गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि है कि आरोपी ने अपने चाचा प्रवीन गहलोत उर्फ गोलू की हत्या का बदला लेने के लिए मोहन गार्डन इलाके में 22 अक्तूबर 2020 को विकास मेहता नामक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी थी। आरोपी ने विकास को बेहद नजदीक से सिर में तीन गोली मारी थी। बाद में उसका फोटो खींचकर फरार हो गया था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox