ट्रैक्टर पर बैठे पूर्व सीएम हुड्डा के वीडियो पर मचा बवाल,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रैक्टर पर बैठे पूर्व सीएम हुड्डा के वीडियो पर मचा बवाल,

-राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने घटना को बताया निंदनीय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, हुड्डा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक ट्रैक्टर पर बैठे हुए हैं और महिला विधायक उस ट्रैक्टर को खींच रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद हुड्डा को लेकर बवाल मच गया है और लोग उन्हे भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी गुरुवार को इस पर प्रतिक्रिया दी। 
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, अगर कोई महिला अपनी आजीविका के लिए कठिन परिश्रम करती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अगर एक पुरुष राजनेता ट्रैक्टर पर बैठा है और एक महिला उसे खींच रही है तो इससे महिला और ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की मर्यादा गिरती है। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि हुड्डा को इस बारे में सोचना चाहिए था। रेखा शर्मा ने कहा कि अगर महिला को यह लगता है कि उससे जबरदस्ती यह काम करवाया गया है तो वह हमारे पास आ सकती हैं। लेकिन, अगर वह अपनी इच्छा से भी यह कर रही थीं, तो भी ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति को यह सोचना चाहिए कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। अगर हमारे पास कोई शिकायत आती है, तो हम कार्रवाई करेंगे। अगर शिकायत नहीं भी आती है तो भी यह निंदनीय है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox