
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, हुड्डा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक ट्रैक्टर पर बैठे हुए हैं और महिला विधायक उस ट्रैक्टर को खींच रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद हुड्डा को लेकर बवाल मच गया है और लोग उन्हे भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी गुरुवार को इस पर प्रतिक्रिया दी।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, अगर कोई महिला अपनी आजीविका के लिए कठिन परिश्रम करती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अगर एक पुरुष राजनेता ट्रैक्टर पर बैठा है और एक महिला उसे खींच रही है तो इससे महिला और ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की मर्यादा गिरती है। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि हुड्डा को इस बारे में सोचना चाहिए था। रेखा शर्मा ने कहा कि अगर महिला को यह लगता है कि उससे जबरदस्ती यह काम करवाया गया है तो वह हमारे पास आ सकती हैं। लेकिन, अगर वह अपनी इच्छा से भी यह कर रही थीं, तो भी ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति को यह सोचना चाहिए कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। अगर हमारे पास कोई शिकायत आती है, तो हम कार्रवाई करेंगे। अगर शिकायत नहीं भी आती है तो भी यह निंदनीय है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार