महिलाओं के सशक्तिकरण की आवाज बन रहा वाॅऊ फाउंडेशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिलाओं के सशक्तिकरण की आवाज बन रहा वाॅऊ फाउंडेशन

विश्व महिला दिवस के अवसर पर श्रीमती किरणबेदी आखिर किन-किन महिलाओं को करेंगी सम्मानित....
-एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था जो दिल्ली में पहली बार विश्व महिला दिवस पर करीब 30 महिलाओं को करेगा सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर अपने काम को जुनून बनाकर अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण की आवाज बन रहा वाॅऊ फाउंडेशन विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में 6 मार्च को एक महिला सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। जिसमें वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ विमेन वरियर्स फाउंडेशन राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर करीब 30 महिलाओं को सम्मानित करने जा रहा है। इस सम्मान समारोह का आयोजन जेडब्ल्यू मेरियट होटल एयरोसिटी दिल्ली में शनिवार को आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में महिला प्रेरणास्रोत के रूप में भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी रही श्रीमति किरण बेदी, आदिवासी कला की ब्रांड एम्बेसडर रूमा देवी, सोशल वेलफेयर विभाग की संयुक्त निदेशक डा. ईरा सिंघल, हर ऐक्सीलेंसी ग्रेस अकिलो हाई कमीशनर ऑफ रिपब्लिक ऑफ युगांडा तथा राष्ट्रपति पदक विजेता एवं गोल्ड मैडलिस्ट साईकोलाॅजिस्ट डा. प्रेरणा कोहली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। सम्मान समारोह में नाॅन वाइलेंस पीस फाउंडेशन यूएसए, नाॅन वाइलेंस प्लेनेट फ्युचर प्राईवेट लिमिटेड, सफर, लुक्स स्टोरी, रेड एफएम, प्युपल ऑफ इंडियन ऑरिजिन चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, अकूप्स, ट्रेवललाॅग, एमजी वारीयर्स, आर्गेनिक साईन, इंडिया टेलेंट ट्रेजरर, छांव, नजफगढ़ मैट्रो एवं अन्य संस्थाये इस कार्यक्रम की सहयोगकर्ता बनी है। वर्ल्ड एसोसिएशन आफ विमेन वरियर्स के निदेशक मंडल ममता गोडियाल, सहवार सोहरत, विरेन्द्र सोनी एवं सल्ब सहगल इस सम्मान समारोह के मुख्य आयोजनकर्ता है। यहां बता दें कि यह एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जो पहली बार न्यू दिल्ली भारत में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में अगला पुरस्कार कब और कहां होगा यह 6 मार्च को घोषित किया जाएगा।


                        इस सम्मान समारोह की जानकारी देते हुए ममता गोडियाल ने बताया कि वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ विमेन वरियर्स संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष शांति और विश्वास 2021 के पहले वर्ष में देश दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की है और उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए शनिवार को जेडब्ल्यू मैरियट एरो सिटी नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में पांच देश की लगभग 30 महिलाओं को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर रहा है। इस अवार्ड को पाने के लिए दुनिया भर से करीब 350 महिलाओं ने अपना नामांकन किया था। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जजों द्वारा 30 महिलाओं का चयन किया गया जिनको 6 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में देश की पहली आईपीएस भूतपूर्व राज्यपाल श्रीमती किरण बेदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
                    यहां बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक 8 मार्च को महिलाओं की सफलता और सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में भाग लेने के लिए मनाया जाता है। लोगों को महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के बारे में जागरूक करने के लिए भी स्वीकार किया जाता है। हालांकि दुनिया ने अभूतपूर्व प्रगति की है, लेकिन किसी भी देश ने अभी तक लैंगिक समानता हासिल नहीं की है। पचास साल पहले, हम चाँद पर उतरे, पिछले दशक में, हमने नए मानव पूर्वजों की खोज की और पहली बार एक ब्लैक होल की तस्वीर ली। इस बीच, कानूनी प्रतिबंधों ने 2.7 बिलियन महिलाओं को पुरुषों के समान नौकरियों तक पहुंचने से रोक दिया है। 2019 तक 25 प्रतिशत से कम सांसद महिलाएं थीं। तीन में से एक महिला लिंग आधारित हिंसा का अनुभव करती है। आइए हर जगह महिलाओं और लड़कियों के लिए 2021 की गिनती करें।
                      वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ विमेन वरियर्स सामान विचारधारा रखने वाली संस्थाओं का विश्वस्तरीय नेटवर्क या दुनिया भर में ऑनलाइन और ऑफलाइन मेंटर और मेंटिस को मिलाने का प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। यह जमीनी स्तर पर महिलाओं और लड़कियों को सशक्तिकरण तथा विश्व बाजार उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
                       इस अवार्ड को पाने वाली सभी महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है और दूसरी महिलाओं और लड़कियों को भी कुछ कर गुजरने की प्रेरणा दे रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, प्रगति के लिए चिंतन करने, परिवर्तन का आह्वान करने और सामान्य महिलाओं द्वारा साहस और दृढ़ संकल्प का जश्न मनाने का समय है, जिन्होंने अपने देशों और समुदायों के इतिहास में असाधारण भूमिका निभाई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox