रोहतक में पांच हत्याओं के आरोपी पर पुलिस ने रखा एक लाख का ईनाम, किया मोस्टवांटेड घोषित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहतक में पांच हत्याओं के आरोपी पर पुलिस ने रखा एक लाख का ईनाम, किया मोस्टवांटेड घोषित

-हरियाणा पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई राज्यों से मांगी मदद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा के रोहतक में एक साथ पांच लोगों की जान लेने वाले कोच सुखविंदर सिंह को हरियाणा पुलिस ने मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई राज्यों से मदद भी मांगी है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी पर एक लाख का ईनाम भी घोषित कर दिया हैं।
वहीं आरोपी सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस दिल्ली, यूपी, पंजाब और राजस्थान की पुलिस से सम्पर्क में है। डीजीपी ने सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से भी मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की जानकारी देने वाले को एक लाख के अलावा अन्य उचित इनाम भी दिया जाएगा। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी। 
रोहतक के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
दरअसल जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार पांच दिन पहले पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में आरोपी ने पांच लोगों की हत्या कर दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox