बवाना से लापता बच्ची नेपाल से बरामद, पुलिस की कोशिश लाई रंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बवाना से लापता बच्ची नेपाल से बरामद, पुलिस की कोशिश लाई रंग

-एक हजार किमी पीछा कर बदमाशों छुड़ाया नाबालिग बच्ची को

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस ने बिहार के रक्सौल बॉर्डर से एक 13 साल की बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया है। बच्ची को बवाना से अगवा किया गया था। लड़की को परिजनों को सौंपा जा रहा है। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।
राजधानी में बच्चों की तस्करी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. जिस पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में राजौरी गार्डन पुलिस ने रविवार को बदमाशों का लगभग 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक पीछा कर एक नाबालिग बच्ची को इंडो-तिब्बत बॉर्डर से छुड़ाया. इसमें बिहार पुलिस की भूमिका भी अहम रही. इसके साथ ही राजौरी गार्डन पुलिस अब तक 23 बच्चों को सकुशल छुड़ा छुड़ा चुकी है।
दरअसल शिकायत में एक व्यक्ति ने यह बात बताई थी कि 26 जनवरी 2021 को 13 साल की एक बच्ची अपने घर से अचानक गायब हो गई. इसके बाद जब जांच राजौरी गार्डन पुलिस को दी गई. राजौरी गार्डन पुलिस ने सभी तकनीकों का जिसमें गूगल मैपिंग, फेस रिकॉग्निशन सिस्टम तक का इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा पुलिस ने उन तमाम बदमाशों के डोजियर खंगाले, जो इस तरह की घटनाओं में शामिल रह चुके थे।
जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ ऐसी जानकारी लगी, जिससे यह पता लगा कि बदमाश लड़की को इंडो तिब्बत बॉर्डर इलाके में रखे हुए हैं. उसके बाद रजौरी पुलिस ने बिहार के चिरैया थाने के एसएचओ इंद्रजीत पासवान और जिले के एसपी नवीन चंद्र झा से कांटेक्ट किया और दोनों थानों की टीम ने मिलकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए टेक्निकल सर्विस का भी इस्तेमाल किया।
पुलिस ने चिरैया से बदमाशों का पीछा करना शुरू किया, जो लगभग 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी रक्सौल तक चला. यह इलाका नेपाल के पास है. उसके बाद पुलिस ने बॉर्डर से लड़की को सकुशल वापस बरामद कर लिया. फिलहाल लड़की को पुलिस टीम लेकर आ रही है. इस दौरान कोई बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox