
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के दिचाऊं कलां गांव की फिरनी प्रशासन की लापरवाही के चलते काफी बदहाल हो गई हैं। नालियों से निकलकर सड़क पर इक्ट्ठा होने वाला गंदा पानी व फिरनी पर बने गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हुए है। हालांकि ग्रामीण कई बार नजफगढ़ विधायक व मंत्री कैलाश गहलोत को इस समसया के बारें में अवगत करा चुके है लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। वहीं विधायक कैलाश गहलोत भी इस समस्या पर कुछ कहने को तैयार नही है।
नजफगढ़ का हर दूसरा शख्स विधायक कैलाश गहलोत की कार्यशैली को लेकर काफी नाराज दिखाई दे रहा है। हालांकि मंत्री जी हमेशा जनसभाओं में यही दावे करते दिखाई देते है कि उन्होने नजफगढ़ के विकास में चार चांद लगा दिये है। लेकिन दिचाऊं कलां गांव की फिरनी को देख कर नही लगता कि मंत्री जी के विकास के दावे वास्तव में सच्चे है। यहां बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले दिचाऊं गांव में पानी के लिए पेयजल लाईन जलबोर्ड द्वारा बिछाई गई थी। तब से खोदी गई सड़क आज तक खुदी ही पड़ी है। उसे दौबारा बनाने की किसी भी विभाग ने जहमत तक नही उठाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरडब्ल्यूए व ग्राम विकास परिषद के अध्यक्ष ताराचंद, पूर्व शिक्षक रोहताश सिंह, बुजुर्ग मुंशीराम व बलवान सिंह ने बताया कि कोरोना काल व किसान आंदोलन की वजह से फिरनी पर शाम होते ही भारी वाहन दौड़ने लगते है। जिनके कारण गांव की सड़के व नालियां पूरी तरह से टूट चुकी है। नालियों का पानी निकासी व्यवस्था सही न होने के चलते सड़कों व गलियों में जमा हो जाता है और जब यहां से वाहन गुजरते है तो वह छिटक कर लोगों के घरों में भी चला जाता है। भारी वाहनों के कारण अकसर गांव की फिरनी पर जाम लग जाता है जिससे स्थानीय लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले काफी संघर्षों के बाद गांव में पीने के पानी की पाईप लाईन दबी थी लेकिन उसके दबने के बाद आज तक सड़क ठीक नही हुई है। इस समस्या को लेकर विधायक केलाश गहलोत व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान से कई बार गुहार लगाई गई है। लेकिन सिर्फ आश्वासन के आज तक इस समस्या को दूर करने के लिए कोई काम नही हुआ। हालांकि जलबोर्ड के एक्सीएन व बाढ़ नियन्त्रण विभाग के अधिकारियों से भी इस बारे में बात हुई है लेकिन फिर भी अधिकारी भी काम करने की बजाये एक-दूसरे पर ही उंगली उठा रहे है। इस संबंध मं रणवीर सिंह ने ग्रामीणों की आवाज उठाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया है और आरटीआई के माध्यम से भी वह पूरी जानकारी लेकर लापरवाह विभागों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार