मोहन गार्डन से गुम हुई लड़की बिहार से हुई बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहन गार्डन से गुम हुई लड़की बिहार से हुई बरामद

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहन गार्डन पुलिस ने अचानक घर से गायब हुई लड़की का पता लगा कर उसे बिहार से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है हालांकि लड़की की मां ने लड़की के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने पाया की लड़की पड़ोसन के साथ अपनी मर्जी से बिहार गई थी।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मोहन गार्डन में रहने वाली एक महिला कमला देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी लड़की का किसी ने अपहरण कर लिया है। इस पर एसआई शैलेंद्र ने कार्यवाही करते हुए लड़की की तलाश पहले आस पड़ोस में की। जांच के दौरान उसे पता चला कि पड़ोस में रहने वाली राजदुलारी भी घर से गायब है और वह अपने परिवार के साथ गांव हिलवाड़ा जिला दरभंगा बिहार चली गई है। पुलिस को इस मामले में कुछ शक हुआ और उन्होंने दुलारी से फोन पर बात की और लड़की के बारे में पूछा। दुलारी ने बताया कि हां लड़की उसके साथ है और अपनी मर्जी से आई है जिसके बाद पुलिस ने राज दुलारी की आंटी विनीता को लड़की को बिहार से दिल्ली लाने के निर्देश दिए। दिल्ली आने पर पुलिस ने लड़की की जांच कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। लड़की के परिजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई की खुले शब्दों में प्रशंसा की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox