नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नरेला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चैधरी अनिल कुमार द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक ईश्वर बागड़ी ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल कुमार बोहत के निवास स्थान, गांव मामुरपुर व राजीव काॅलोनी, नरेला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के विषय में विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य कार्यकर्ता ईश्वर सिंह, राजपाल ठेकेदार, सुखबीर खत्री, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, संत राम, रमेश चंद्र, अशोक मंडल, राजेश, सुरेश, अमित आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे