स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर रन फाॅर यूथ ने किया हाफ मैराथन का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर रन फाॅर यूथ ने किया हाफ मैराथन का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बहादुरगढ़ में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की ओर से दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड एचएल सिटी के ट्रैक पर आयोजित की गयी। इस दौड़ में बच्चों के साथ-साथ युवाओं व बुजुर्गो ने भी भाग लिया। खासकर बच्चियों और महिलाओं ने दौड़ में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का काम किया। स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर देशभर के 158 शहरों में इस दौड़ का आयोजन किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बी आर जी ग्रुप के धावक दीपक छिल्ली ने बताया कि जनवरी का महीना स्वामी विवेकानंद के स्मृति-पर्व का प्रसंग है। 12 तारीख को भारत के गौरव स्वामी जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। रन फॉर यूथ के लिए 3, 5, 10, और 21 किमी की दोड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया छोटे-छोटे बच्चे भी इस दौड़ का हिस्सा बने। दीपक छिल्लर ने बताया की यह दोड भारत में 158 शहरो में 10 से 12 जनवरी 2021 के बीच आयोजित की जा रही है जिसमे बी आर जी ग्रुप के द्वारा बहादुरगढ़ शहर में पहली बार आयोजित की गयी है।

दौड़ के लिए चार आयु वर्ग बनाए गये-
दोड़ के लिए चार आयुवर्ग बनाए गए हैं। इनमें 10 से 15 वर्ष, 15 से 35 वर्ष, 35 से 50 वर्ष और 50 वर्ष अधिक बहादुगढ़ के साथ साथ दिल्ली एन सी आर से आए रनरस ने हिस्सा लिया जिसमे 3 किमी वर्ग में
लडको मे
जयदीप राठी ने पहला,
आदित्य पाँचल ने दुसरा,
नैतिक ने तीसरा स्थान
लडकियो में
महक नारा ने पहला,
निष्टा राठी ने दुसरा
प्रियंका सकलानी ने तीसरा स्थान

5 किमी कैटेगरी में पुरुष वर्ग
प्रद्युमल ने पहला,
आर्यन ने दुसरा
करमवीर ने तीसरा स्थान

महिला वर्ग में
सुमन ढाका ने पहला,
शर्मिला धनखड़ ने दुसरा,
प्रियंका सकलानी ने तीसरा स्थान

10 किमी ओपन कटेगरी में
धीरज रोहिला ने पहला,
रवि गहलावत ने दूसरे,
सागर ओहलान ने तीसरा स्थान

10 किमी 35 से 50 आयु में
बिजय कुमार ने पहला,
मुकेश अहलावत ने दूसरे,
सुचेत शौकीन ने तीसरा स्थान

21 किमी ओपन कैटेगरी में
परवीन सांगवान ने पहला,
चेतन ने दुसरा,
नरेंद्रराम ने तीसरा स्थान

35 से 50 आयु में
अजय धनखड़ ने पहला
नीरज दलाल ने दुसरे स्थान
कपिल देशवाल ने तीसरा स्थान

50 से ऊपर के आयु वर्ग में
वीरेंद्र राणा ने पहला
जगदीश राठी ने दुसरा
नरेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान

स्वामी विवेकान्द भारत की चिर तरुणाई के प्रतीक थे। बाद में सभी धावको को स्वामी विवेकान्द जी के विचार बताकर युवाओं को जागरूप किया
“जब तक जीना, तब तक सीखना”- अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।
उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये।
जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे
रन के बाद सभी दोड पूरे किये धावको को राजेश रघुवंशी जी द्वारा भगवत गीता गिफ्ट में दी गयी इसमें जाने माने मैराथन रनर्स राकेश डबास, आदेश डागर, परीक्षित वर्मा, शक्ति राणा ने उपस्थित रह कर धावको का मनोबल बढ़ाया और शरीर को स्वच्छ रखने के साथ साथ मानसिक विचारों की उन्नती के लिए प्रेरित किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox