
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 9 जनवरी को एसएससी जीडी परीक्षा में फिट युवाओं की नियुक्ति को लेकर पूरे देश में सोशल मीडिया पर ट्विटर अभियान चलाकर अपनी ताकत का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बेरोजगार युवकों को जल्द नियुक्ति पत्र देने की मांग की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन पिछले 9 महीने से सभी एसएससी जीडी परीक्षा में मेडिकल फिट युवाओं की नियुक्ति के लिए प्रयासरत हैं। इस ट्वीटर अभियान चलाया में देश भर से तकरीबन दो लाख युवा उम्मीदवारों, बेरोजगारों एवं शुभचिंतकों ने भाग लिया।
इस संबंध में महासचिव रणबीर सिंह ने उम्मीद जताई कि स्टाफ सलेक्शन कमीशन द्वारा 20 जनवरी को जारी रिजल्ट में सभी मेडिकल फिट युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर देशभर के सभी मेडिकल फिट युवाओं को नए साल का तोहफा देंगे। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में एक लाख से ज्यादा सिपाहियों के पदों पर रिक्तियां खाली पड़ी है, अतः 25 हजार अतिरिक्त सीटें बढ़ाने से सभी युवाओं को रोजगार मिलेगा और हजारों घरों में एक नई रोशनी व उर्जा का संचार होगा। यशस्वी प्रधानमंत्री जी अक्सर युवाओं के रोजगार देने की बात करते है,ं अब समय की मांग है कि इन गरीब घरों के युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी करने हेतु संबंधित विभागों को प्रधानमंत्री आदेश जारी करेंगे।
रणबीर सिंह ने केंद्रीय सरकार को चेताया कि अगर सभी मेडिकल फिट युवाओं को नियुक्ति नहीं दी जाती तो उनके सालों साल से की गई मेहनत बेकार जाएगी और इसमें से तीन चैथाई अभ्यर्थी औवर-एज हो जाएंगे जिससे ये युवा सदा के लिए बेरोजगार हो जायेंगे। साथ ही उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने सभी मेडिकल फिट युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए तो स्टाफ सलेक्शन कमीशन की लालफीताशाही के शिकार देश भर के हजारों युवा उम्मीदवार 14 फरवरी को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार