किसानों के समर्थन में 15 जनवरी को देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों के समर्थन में 15 जनवरी को देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- किसानों को अपना खुला समर्थन देते हुए अब कांग्रेस किसान आंदालेन को लेकर पूरी तरफ से केंद्र सरकार पर आक्रामक हो गई है। आगामी 15 जनवरी से कांग्रेस पार्टी देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सभी राज्यों में राज्यपाल भवनों के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अभी से ही इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। 8 जनवरी को सरकार और किसान के बीच वार्ता विफल होने के बाद से कांग्रेस किसी भी स्थिति में इस मुद्दे को नहीं छोड़ना चाहती है।
वहीं इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को किसानों के मुद्दे पर पार्टी महासचिवों और प्रभारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में उन्होंने किसान संगठनों और सरकार के बीच हुई आठवें दौर की वार्ता के बेनतीजा रहने के लिए सरकार के अड़ियल रवैये को जिम्मेदार ठहराया है।
बता दें कि किसान और सरकार के बीच लगातार वार्ता हो रही है लेकिन इसके परिणाम नहीं निकल रहे हैं। सरकार किसानों को तारीख पर तारीख दे रही है लेकिन किसानों की मांग से पीछे हटते नजर आ रही है। अब किसान यूनियन और सरकार दोनों ने 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे बैठक का निर्णय लिया है।
वहीं इस मामले पर केंद्रीय कृषि मंत्री का कहना है कि हमने बार-बार कहा है कि किसान यूनियन अगर कानून वापस लेने के अलावा कोई विकल्प देंगी तो हम बात करने को तैयार हैं। आंदोलन कर रहे लोगों का मानना है कि इन कानूनों को वापस लिया जाए। लेकिन देश में बहुत से लोग इन कानूनों के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

युवा कांग्रेस ने चलाया ‘एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम’ अभियान
कांग्रेस की युवा इकाई ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान में शनिवार को ‘एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम’ अभियान शुरू किया। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के मुताबिक, किसान आंदोलन में 60 से अधिक किसानों की ‘शहादत’ हुई है और उनके सम्मान में यह अभियान आरंभ किया गया है।
इसके तहत संगठन के कार्यकर्ता देश के हर जिले से एक मुट्ठी मिट्टी इकट्ठा कर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय को भेंट करेंगे। ‘शहीद’ किसानों के गांव और खेतों से भी मिट्टी लाई जाएगी। श्रीनिवास ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि खुद को गरीब मजदूर, किसान का बेटा बताने वाले प्रधानमंत्री जी अमेरिका के लोकतंत्र की चिंता तो करते हैं, लेकिन उन्हें अपने आवास के महज कुछ किलोमीटर दूर धरने पर बैठे हुए लाखों किसानों की आवाज सुनाई नहीं देती। दरअसल, यह सरकार तानाशाह हो गई है। युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लाव ने बताया कि एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम अभियान के द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गांव गांव भेजा जाएगा, जहां से वह एक मुट्ठी मिट्टी एकत्रित करेंगे और यह संदेश भी देंगे कि संविधान ने अधिकार दिया है कि किसान अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अहिंसक आंदोलन के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मनमाने ढंग से किसी भी व्यक्ति पर उसकी मर्जी के खिलाफ कोई कानून को थोप नहीं सकती। भारतीय युवा कांग्रेस यह मांग करती है कि यथाशीघ्र तीनों तीनों काले कानूनों को वापस लिया जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox