देश में 16 जनवरी से होगी कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत, सरकार ने किया ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में 16 जनवरी से होगी कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत, सरकार ने किया ऐलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना र्वैक्सीन को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है। सरकार ने देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत करने का ऐलान कर दिया है। सरकार के अनुसार देश में पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जायेगी जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियो, फ्रंटलाइन वर्कर्स व बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जायेगी। वहीं 50 साल से कम उम्र के लोग जो गंभीर रूप से बीमार हैं उन्हें भी टीका दिया जाएगा। देश में इनकी संख्या करीब 27 करोड़ के आसपास है।
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की इस बैठक के बाद ही इस तरह के बड़े फैसले लिए गए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र से सभी लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कोरोना वायरस सदी की सबसे बड़ी महामारी है। अपने लोगों को इस से सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि करोना की वैक्सीन सभी देशवासियों को मुफ्त लगवायी जाए। इस पर होने वाला खर्च ढेरों भारतीयों की जान बचाने में सहायक होगा। दिल्ली सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कोरोना वायरस टीका उपलब्ध हो जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को मुफ्त लगाया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पिछले सप्ताह कहा था कि दिल्ली सरकार टीकाकरण के पहले चरण के लिए टीका प्राप्त करने, उसके भंडारण एवं प्राथमिकता श्रेणी के 51 लाख व्यक्तियों को टीका लगाने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। यह टीका दिल्ली में सभी को मुफ्त मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox