पूरे देश में कल से शुरू हो जाएगा कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का काम, यात्री विमान की भी ली जायेगी मदद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूरे देश में कल से शुरू हो जाएगा कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का काम, यात्री विमान की भी ली जायेगी मदद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए केंद्र सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। वहीं सरकारी सूत्रों का कहना है कि आज या कल से कोविड-19 वैक्सीन का परिवहन शुरू हो जाएगा। वैक्सीन के परिवहन के लिए सरकार ने यात्री विमानों को भी अनुमति प्रदान कर दी है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राय रन (पूर्वाभ्यास) किया जाएगा।

यात्री विमानों को टीकों के परिवहन की मिली अनुमति
कोविड-19 वैक्सीन का परिवहन आज या कल से शुरू हो जाएगा। सरकार ने यात्री विमानों को टीकों के परिवहन की अनुमति दे दी है। पुणे केंद्रीय केंद्र होगा जहां से टीकों का वितरण किया जाएगा। देशभर में 41 गंतव्यों को टीके के वितरण के लिए अंतिम रूप दिया गया है। उत्तर भारत के लिए दिल्ली और करनाल को मिनी हब बनाया जाएगा। पूर्वी क्षेत्र के लिए कोलकाता हब होगा, यह पूर्वोत्तर के लिए एक नोडल बिंदु भी होगा। दक्षिणी भारत के लिए चेन्नई और हैदराबाद को नामित किया जाएगा। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी है।

33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा ड्राय रन
कोरोना वैक्सीन के ड्राय रन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें कोविड वैक्सीन के ड्राई रन पर प्रतिक्रिया की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने फीडबैक के आधार पर सुधार किए हैं। शुक्रवार से 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राय रन किया जाएगा।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, श्महाराष्ट्र, केरल और छत्तीसगढ़ में हाल ही में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है। यह हमें चेतावनी देता है कि हमें सावधानियों को नहीं भूलना चाहिए और कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखना चाहिए। कोरोना टीकों की उपलब्धता पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कोविड-19 टीके कोविशील्ड और कोवैक्सिन देश में उपलब्ध होने के कगार पर हैं। हमारी कोशिश है कि आखिरी व्यक्ति तक टीके की डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox