समसपुर खालसा गांव में गा्रमीणो ने चलाया सफाई अभियान, बना चर्चा का विषय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

समसपुर खालसा गांव में गा्रमीणो ने चलाया सफाई अभियान, बना चर्चा का विषय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा- पिछले एक महीने से नजफगढ़ विधानसभा के समसपुर खालसा गांव में निगम अधिकारियों की मनमानी के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो जाने के चलते ग्रामीणों ने समाजसेवी कुलदीप खर्ब व आरडब्ल्यूए के माध्यम से गांव में सफाई अभियान चलाकर पूरे गांव की साफ-सफाई की और कूड़े के ढेरों को हटाकर निगम को स्वच्छता का संदेश देते हुए अपनी एकता का अहसास कराया। जो अब पूरी तरह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर तरफ समसपुर खालसा गांव का सफाई अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है।


यहां बता दें कि समसपुर खालसा गांव में निगम ने पूरे क्षेत्र के कूड़े के निस्तारण के लिए ढलाव केंद्र बनाने की योजना रखी थी लेकिन ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होने निगम अधिकारियों व नजफगढ निगम जोन की चेयरपर्सन सुमन डागर के समक्ष अपना विरोध प्रकट किया। जिसके चलते निगम इस गांव में अपनी योजना का विस्तार नही कर पाया। लोगों का कहना है कि ग्रामीणों के विरोध के चलते निगम अधिकारियों ने गांव की सफाई व्यवस्था बंद करने के आदेश दे दिये और पिछले एक महीने से गांव में सफाई के लिए कोई कर्मचारी नही आ रहा है और ना ही गांव के कूड़े को उठाया जा रहा है। जिसकारण पूरा गांव न केवल कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है बल्कि कूड़े से फैल रही दुर्गन्ध से गांव मंे बिमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने समाजसेवी कुलदीप खर्ब की सहायता से गांव में सफाई अभियान चलाया और पूरे गांव के कूड़े को उठाकर निगम के ढलाव घरों तक पंहुचाया गया। ग्रामीण समिति के औमप्रकाश दादा, सुनील, प्रवीण, लाला ठेकेदार, संजय, सतीश, नरेश व बिट्टु ने इस कार्य में अपना पूरा सहयोग दिया। इस मौके पर समाजसेवी कुलदीप खर्ब ने कहा कि कुड़े व दुर्गन्ध से गांव में बिमारी फैलने का खतरा बढ़ गया था जिसे देखते हुए ग्रामीण समिति की मांग पर उसने व उसकी टीम ने ग्रामीणों को सफाई करने में सहयोग दिया है। उनका कहना है कि कई गांवोे के युवाओं ने मिलकर ग्रामीण सेवा समिति बना रखी है जो ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी समस्या पर तुरन्त कार्य करती है। यह काम भी ग्रामीण समिति के सदस्यों ने बखूबी किया है। ग्रामीणों ने कुलदीप खर्ब व उनकी टीम का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox